Headlines

भूत-प्रेत का डर दिखाकर एक महिला से दो लाख रुपए से ज्यादा की ठगी

जशपुर– भूत-प्रेत का डर दिखाकर एक महिला से दो लाख रुपए से ज्यादा की ठगी कर ली। पूजा-पाठ कराने के नाम पर शातिर ठग कपड़े में कागज के बंडल देकर रुपए और गहने ले भाग निकले। पूरी घटना कुनकुरी क्षेत्र के कमतरा गांव की है। जहा निवासी महिला शीलवन्ती बाई पत्नी जातरू राम 31 मार्च को घर में अकेली थी। तभी महिला, पुरूष और बच्चे सहित 8 लोग उसके घर के पास आए। सभी रात में वहीं रुके और खाना भी बनाकर खाया। शीलवन्ती बाई ने देखा तो उनसे बातचीत शुरू कर दी। ठगों ने उसे बातों में फंसाया और घर की समस्या के बारे में पूछने लगे।

इस पर शीलवन्ती बाई ने उन्हें सब बता दिया। ठगों ने शीलवंती बाई को पुजारी जैसे एक व्यक्ति की फोटो दिखाई और कहा कि तुम्हारे घर में प्रेत का साया है। पूजा-पाठ करना पड़ेगा। इसके लिए 1.50 लाख रुपए लगेंगे। उनकी बातों में आकर शीलवन्ती तैयार हो गई और 2-3 दिन में रुपयों का इंतजाम करने को कहा। उसने अपने खाते से 80 हजार रुपए निकाले और खुद के पास रखे 1.62 लाख रुपए ठगों के हाथ में दे दिए। फिर ठगों के कहने पर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर भी दिए।

ठगों ने वह सारे रुपए और गहने एक कपड़े की पोटली बनाकर बांध दिए और उसे एक लाल थैले के अंदर रख दिए। कहा कि इसकी रोज पूजा करना और तीन दिन बाद खोलना। उनकी बातों में आकर शीलवन्ती रोज पूजा करती रही, लेकिन 8 अप्रैल की शाम जब उसने कपड़े का थैला खोला तो उसमें से कागज के बंडल निकले। उसके साथ ही एक सूखा हुआ नारियल पड़ा था। इसके बाद शीलवन्ती ने पति को इसकी जानकारी दी।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004