Headlines

भारत लाया गया नीरव मोदी की कंपनी का प्रमुख अधिकारी

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के करीबी सुभाष शंकर परब को मंगलवार सुबह काहिरा से भारत लाया गया। भारत लाते ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) 7,000 करोड़ रुपये के नीरव मोदी बैंक धोखाधड़ी मामले में अहम आरोपी सुभाष शंकर परब को एक बड़े अभियान के तहत मिस्र से निर्वासित कराके भारत लाने में सफल रहा।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि परब ‘फायरस्टार डायमंड’ में उप महाप्रबंधक (वित्त) था। उन्होंने बताया कि काहिरा में कथित रूप से छुपे हुए परब को ”निर्वासित किए जाने के बाद” मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी की संलिप्तता वाला मामला सामने के बाद से परब फरार था।

49 वर्षीय सुभाष शंकर परब को नीरव मोदी का दाहिना हाथ माना जाता है और दुबई में फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल लिमिटेड और डायमंड आर यूएस फर्मों में एक वरिष्ठ निदेशक था। आरोप है कि परब ने 13,578 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह जनवरी 2018 में दुबई से काहिरा भाग गया।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004