बैंक के प्यून की फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश..

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में बैंक के प्यून ने आत्महत्या कर ली है। परिजनों को रविवार सुबह घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है। मृतक ने 2 सुसाइड नोट भी छोड़ है। जिसमें उसने बैंक मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

उसने लिखा है कि-
विनय साहू मुझे प्रताड़ित करता था, मुझे परेशान करता था। इसलिए मेरा हमेशा से मन करता था कि मर जाऊं। वो मुझे धमकी भी दिया करता था। आखिरकार मैं मर रहा हूं। मुझे मेरे परिवार वालों से कोई शिकायत नहीं है।

दरअसल, रतनपुर निवासी बसंत कुमार यादव(52) गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा सहकारी केंद्रीय बैंक में चपरासी के पद पर पदस्थ था। वो वहीं रहता था। मगर कुछ दिन पहले वह रतनपुर स्थित अपने घर आया हुआ था। बसंत के बेटे तुलसी ने बताया कि शनिवार शाम को पिता जी सब्जी लेने गए थे। रात को खाना भी खाया। उसके बाद वह सो गए थे।

परिवार वालों ने बताया कि तुलसी जब रात को उठा तो बसंत अपने बिस्तर पर नहीं था। इस पर तुलसी ने परिवार वालों को उठाया और बसंत की तलाश की तो सुबह करीब 4 बजे घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर बसंत की लाश लटकी थी। यह देखकर परिवारवाले भी दंग रह गए। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना रतनपुर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को फंदे से उतारा गया।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004