Headlines

एएसआई की मौके पर हुई मौत…

सुकमा- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा से सटे तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित सीआरपीएफ कैंप में रविवार 26 दिसंबर को एक विवाद हुआ. जिसमें सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल ने एएसआई पर रायफल एके-47 से गोली चला कर उसकी हत्या कर दी, इसके बाद हेड कांस्टेबल ने खुद को भी गोली मार ली. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है की यह घटना रविवार की सुबह की है. जहां हेड कांस्टेबल एम स्टीफन ने सब इंस्पेक्टर पर गोली चला दी। सब इंस्पेक्टर के मरने के बाद हेड कांस्टेबल एम स्टीफन ने खुद को गोली मार ली।

कैंप में सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल में विवाद को सुलझाने का साथी जवानों ने काफी प्रयास किया, लेकिन गुस्से में हेड कांस्टेबल ने सब इंस्पेक्टर पर राइफल से गोली दाग दी और उसके बाद खुद पर भी उसी राइफल से गोली मार ली। जवानों ने हेड कांस्टेबल को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए वारंगल के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

जवानों के मुताबिक सब इंस्पेक्टर अक्सर हेड कांस्टेबल की पत्नी को लेकर मजाक करते थे। जिसका हेड कांस्टेबल स्टीफन ने कई बार विरोध किया था।

गौतलब हो की कुछ महीने पहले इसी तरह के विवाद का मामला नारायणपुर जिले में भी आया था. जहां विवाद के बाद एसटीएफ जवान ने साथी जवान पर गोली चला दी थी। इसमें करीब सात जवानों की मौत हो गई थी।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004