Headlines

सीएम एक्शन में ..गोठान संबंधित शिकायत पर डीएफओ व महिला रेंजर को निलंबित करने का आदेश

सूरजपुर 06/05/2022- शुक्रवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकास खण्ड के गोविंदपुर गांव पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोठान संबंधित शिकायत पर डीएफओ व महिला रेंजर को निलंबित करने का आदेश दिया। काम में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को लगातार सीएम भूपेश बघेल सस्पेंड कर रहे।

प्रतापपुर के गोविंदपुर में सीएम भूपेश बघेल की यह पहली कार्रवाई है, जिसमें जिले के डीएफओ मनीष कश्यप और महिला रेंजर संस्कृति बिरले को निलंबन करने का आदेश जारी किया गया। इस दौरान सीएम ने कहा काम में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई जारी रहेगी. इससे पहले सीएम भूपेश बघेल सीएमओ, ईई, पटवारी को निलंबित कर चुके हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004