Headlines

Twitter एलन मस्क….पराग की विदाई से पहले विनीता की एंट्री, जानिए पराग से कैसा रिश्ता है…..

हाल ही में ट्विटर के अधिग्रहण की घोषणा करने वाले अरबपति एलन मस्क कंपनी के मैनेजमेंट में भी बदलाव करना चाहते हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय मूल के पराग अग्रवाल की सीईओ पद से विदाई हो सकती है। इससे पहले ही पराग अग्रवाल की पत्नी विनीता की ट्विटर में एंट्री हो गई है।

विनीता अग्रवाल की एंट्री प्रत्यक्ष तौर पर नहीं है। दरअसल, अमेरिका की वेंचर कैपिटल कंपनी आंद्रेसेन होरोविट्ज़ ने ट्विटर में 400 मिलियन डॉलर निवेश करने की घोषणा की है। बायोटेक और मेडिकल कंपनियों में निवेश करने वाली आंद्रेसेन होरोविट्ज़ की जनरल पार्टनर विनीता अग्रवाल ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल से शादी की है।

मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि ट्विटर के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एलन मस्क अस्थायी सीईओ बन सकते हैं। हालांकि, नए सीईओ की तलाश जल्द पूरी हो सकती है।

एलन मस्क ने निवेशकों के एक समूह से सात अरब डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है। सिकोया कैपिटल फंड ने 80 करोड़ डॉलर और वाइकैपिटल ने 70 करोड़ डॉलर निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन ने एक अरब डॉलर निवेश की हामी भरी है। सऊदी अरब के शहजादा अलवलीद बिन तलाल बिन अब्दुलअज़ीज़ अलसऊद ने 3.5 करोड़ डॉलर देने का वादा किया है।

हितों के टकराव से भी टेंशन: ट्विटर के लिए निवेश करने के फैसले के साथ ही आंद्रेसेन होरोविट्ज़ हितो के टकराव मामले में भी फंस सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के सह-संस्थापक मार्क आंद्रेसेन के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004