BIG ACCIDENT : सड़क हादसे में कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत

रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि सभी लोग इनोवा कार में सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे।

घटना रामपुर के थाना अजीमनगर इलाके की है। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के थाना डिलारी के रहटा माफी गांव के लोग शुक्रवार को इनोवा गाड़ी से शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में इनोवा कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा कर पेड़ में जा घुसी। बताया जा रहा है कि इनोवा में कुल 11 लोग सवार थे। जिनमें से 6 की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हैं। दो लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004