रायपुर 31 दिसंबर 2021- प्रदेश में पिछले दो दिनों में जिस तरह से कोरोना की रफ्तार बढ़ी है , उसने छत्तीसगढ़ में हड़कंप मचा दिया है । नये साल के जश्न में भीड़ की संभावना को देखते हुए कई जिलों ने बेहद सख्त आदेश जारी किये हैं , तो कई जिलों में पार्टी और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है । राज्य सरकार ने कल ही ये आदेश जारी कर दिया है कि किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रमों और पार्टियों में सिर्फ क्षमता के 33 प्रतिशत लोग ही शामिल हो सकेंगे ।


