Headlines

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पर्वतारोही चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया

रायपुर, 31 दिसम्बर 2021/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के दिव्यांग पर्वतारोही एवं पैरा एथलेटिक्स श्री चित्रसेन साहू को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 12 लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में 14 दिसंबर को आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड मैराथन के अवसर पर पर्वतारोही, पैरा एथलेटिक्स, राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं ब्लेडरनर श्री चित्रसेन साहू को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी ।

श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) में हिस्सा लिया था। श्री चित्रसेन साहू ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि अब पर्वतचोटी माउंट अकोंकागुआ की कठिन चढ़ाई कर छत्तीसगढ़ महतारी का नाम गौरवान्वित करने का पूरा प्रयास करूंगा।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004