Headlines

महिला को किडनैप कर मांगी फिरौती, रकम नहीं दे सका पति; जंगल में हुआ गैंगरेप

भरतपुर में 4 बच्चों की एक मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उत्तर प्रदेश के खुर्जा में स्थित एक जंगल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस महिला को बंधक बना लिया था। महिला के परिजनों से फिरौती मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर महिला के साथ गैंगरप की घटना को अंजाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यूपी के रहने वाले तीन बदमाशों ने महिला का अपहरण किया था। बदमाशों ने महिला के पति से 5 लाख रुपये की डिमांड की थी। किसी तरह यह महिला बदमाशों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची थी और उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई थी।

महिला ने बताया है, ‘मुझे बंधक बनाकर रखा और मेरे पति को फ़ोन कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी| उनको फिरौती नहीं मिली तो उन्होंने मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीसरे दिन मैं उनके चंगुल से भागकर घर पहुंची और कोर्ट के जरिये पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।’

जांच अधिकारी सतीश वर्मा ने बताया की एक महिला ने तीन बदमाशों के खिलाफ अपहरण,फिरौती और सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराया है जिसकी जांच की जा रही है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004