Headlines

BIG NEWS- एक ही परिवार के 9 सदस्यों ने जहर खाकर की आत्महत्या, 15 साल के बच्चे से लेकर 72 साल की दादी तक की पड़ी रही लाश

महाराष्ट्र के सांगली में दिल दहला दोने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार के 9 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मिराज तालुका के म्हैसल में यह घटना हुई। मरने वालों में सबसे ज्यादा उम्र 72 साल की बुजुर्ग महिला की थी। वहीं महिला के पोते की उम्र 15 साल की है जो कि सबसे छोटा था। पुलिस का कहना है कि परिवार पर एक करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था। लोग बार-बार उनसे अपना पैसा वापस मांगते थे। इसी दबाव में पूरे परिवार ने खुदकुशी कर ली।

कैसे सामने आई घटना
घटना का पता तब चला जब कि घर पर दूधिया आया। उसने डोर बेल बजाई लेकिन कोई दरवाजा खोलने नहीं आया। परिवार के मुखिया जाने-माने वेटेरिनरियन थे। जब उसने खिड़की से लिविंग रूम में देखा तो 6 शव पड़े थे। दूधिया डॉक्टर के परिवार के सदस्यों को जानता था। एक किलोमीटर की दूरी पर उनके बड़े भाई पोपट वाहनमोरे रहते थे जो कि एक शिक्षक थे। उनका फोन मिलाया गया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।बाद में पता चला कि उसी तरह उनके भी घऱ में तीन लाशें पड़ी थीं।

मरने वालों की उम्र 15 साल से लेकर 72 साल तक है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से दो सूइसाइड नोट मिले हैं जिससे पता चलता है कि परिवार भयंकर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। सांगली पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। शिक्षक रहे वाहनमोरे के पड़ोसियों का कहना है कि उनकी बेटी कोल्हापुर में बैंक ऑफ बड़ोदा में काम करती थी और रविवार को ही दादी के साथ आई थी। परिवार ने पड़ोसियों को पानी-पूरी खाने के लिए बुलाया था। लेकिन तब ऐसा नहीं लगता था कि सभी सूइसाइड भी कर सकते हैं।

पड़ोसियों ने कहा कि डॉक्टर का परिवार भी बहुत हेल्पफुल था। कठिन समय में वे हमेशा लोगों के साथ खड़े रहते थे। उन्होंने कहा, ‘इस घटना को शब्दों से बयां करना मुश्किल है। घटना ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया।’ 15 हजार की आबादी वाला म्हैसल पहले भी एक बार चर्चा में रह चुका है। यहां 2017 में गंदे पानी के नाले में 19 फीमेल भ्रूण पाए गए थे।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004