चार मंजिला बिल्डिंग अचानक गिरी, 20 से 25 लोग मलबे में दबे

मुंबई में कुर्ला स्थित एक चार मंजिला बिल्डिंग अचानक सोमवार रात भरभरा कर गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की सूचना है। घटना के दौरान बिल्डिंग में 20 से 25 लोग दबे थे। इसमें से अधिकांश लोगों को निकल लिया गया है जबकि अभी भी कुछ लोग वहां फंसे हुए हैं। मौके पर पहुंचे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह काफी जर्जर हो चुकी थी और लोगों को खाली करने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके थे।

दरअसल, यह घटना मुंबई के कुर्ला के नाइक नगर की है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और अभी भी राहत और बचाव अभियान जारी है। एएनआई ने घटना की तस्वीरें जारी करते हुए बताया कि घटना के दौरान मलबे में 20 से 25 लोगों के दबे होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची दमकल की टीम और पुलिस ने तत्काल लोगों को मलबे से बाहर निकालना शुरू किया।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004