Headlines

ट्रैक्टर-ट्रेलर में मिली 46 लोगों की लाश, 16 लोगों को बेहोश हालत में अस्पताल में किया गया भर्ती

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर में 46 लोगों की लाश मिली है। शवों से भरा ट्रैक्टर-ट्रेलर सैन एंटोनियो के दक्षिण पश्चिम में मिला है। 16 अन्य बेहोश हालत में मिले, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक के अंदर 46 लोगों के शव मिले, वहीं 16 अन्य बेहोश हालत में मिले, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह ट्रैक्टर-ट्रेलर टेक्सास के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सैन एंटोनियो की वीरान सड़क पर मिला। यह मामला चोरी-छिपे अमेरिका में घुसने का लग रहा है। माना जा रहा है कि ये लोग मेक्सिको की तरफ से छिपकर अमेरिका में घुस रहे थे। क्रॉस बॉर्ड की ऐसी कोशिशों में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन इस तरह का मामला पहले कभी सामने नहीं आया।

पुलिस को किसी शख्स ने उस ट्रक की जानकारी दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक का गेट थोड़ा सा खुला था। उनमें से एक शव ट्रेलर के बाहर ही पड़ा था। जिन 16 को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है उनमें 12 बड़े और चार बच्चे शामिल हैं। मरीजों के शरीर गर्मी से तप रहे थे और उनके शरीर में पानी की कमी साफ देखी जा रही थी। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी यह साफ नहीं है कि मामला मानव तस्करी का है या नहीं। फिलहाल मारे गये लोगों की नागरिकता क्या है, यह नहीं पता लगा है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004