Headlines

एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, सो रहा था परिवार तभी गिरा दीवार

कांकेर- जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। जहां तेज बारिश के चलते घर का दीवार गिरे से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन बच्चे और पति-पत्नी शामिल है। जानकारी के मुताबिक ये सभी बीती रात घर में सोये हुए। इसी दौरान दीवार गिर गई जिससे इसके नीचे दबने से सभी की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना पखांजूर ब्लॉक के बांदे थाना क्षेत्र के इरपनार की है। इरपनार के ग्राम पंचायत विकास पल्ली के ग्राम पी.व्ही110 में एक मकान में रविवार की रात परिवार के पांच लोग सोए हुये थे। इस दौरान मकान की दीवार उनपर गिर गई। इस हादसे में सो रहे सभी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मलबे में दबे लोगों के शव को निकाल लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मृतकों में परिमल मलिक, पत्नी और तीन बच्चे शामिल है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के पखांजूर तहसील के ग्राम पंचायत विकास पल्ली के ग्राम पी.व्ही.-110 में अनवरत बारिश से दीवार ढहने से परिमल मलिक एवं उसकी पत्नी और तीन बच्चों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन कांकेर को पीड़ित परिवार के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004