Headlines

सड़क हादसे में पूर्व विधायक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में पूर्व विधायक विनायक मेटे (Vinayak Mete) की मौत हो गई है। यह एक्सीडेंट इतना खतरनाक था की उनकी एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

बता दें, विनायक मेटे शिव संग्राम पार्टी के नेता थे। वह 52 साल के थे। विनायक मेटे मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गए। वो महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रह चुके थे। विनायक मेटे मराठा समाज के बड़े नेता थे। पुलिस के मुताबिक, हादसा आज यानी रविवार की सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट पर हुआ।

सड़क हादसे के बाद उन्हें फ़ौरन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल, इस हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। कार की हालत देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है की एक्सीडेंट कितना खतरानक है। हादसे में विनायक मेटे की एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए।

विनायकराव मेटे शिवसंग्राम पार्टी के अध्यक्ष थे। उनका जन्म 30 जून 1970 को बीड में हुआ था। विनायकराव मेटे का नाम महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से उभरा था। स्वतंत्रता संग्राम औऱ संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन ने उनके विचारों पर गहरा असर डाला। विनायक मेटे 2016 में बीजेपी कोटे से निर्विरोध एमएलसी चुने गए थे।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004