Headlines

BREAKING- झुंड से अलग होकर गांव में घुसा हाथी…दहशत में दर्जन भर गांव के लोग

बिलाईगढ़ – अचानक से जंगल से भटक कर बेल्हा, माहुलडीह, बेलटीकरी क्षेत्र के गांव में जंगल से भटक कर एक हाथी आ जाने से पूरे क्षेत्र व आसपास के दर्जनों गांव में दहशत का मौहोल बन गया है बीते रातों से 1 हाथी क्षेत्र में देखे जा रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी तरह का नुकसान हाथी ने नहीं पहुंचाया है।

मौके पर बिलाईगढ़ वन विभाग की टीम पहुच गए है। पर बेल्हा,दुमहानी,बेलटीकरी गांव के आसपास के गांवों में हाथी को लेकर दहशत बनी हुई है। आपको बता दे कि शाम होते ही हाथी मुख्य सड़कों से आबादी क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं।