Headlines

एक नजर इस पर भी- महिला को रकम एवं ज़ेवर दुगुना करने का झांसा देकर 75 लाख रुपये की ठगी

राजधानी रायपुर में अंधविश्वास के चलते एक महिला को 75 लाख का चूना लगा है। पुरानी बस्ती निवासी 52 वर्षीय महिला धोखाधड़ी का शिकार हुई है। पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, महिला की मुलाकात उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आशुतोष व आरती से हुई थी। दोनों ने महिला को रकम एवं ज़ेवर दुगुना करने का झांसा देकर 75 लाख से अधिक के जेवर और नगदी उड़ा ले गए।

उज्जैन में मुलाकात होने के बाद दोनों आरोपी उज्जैन से रायपुर महिला के घर आए। यहां ज़ेवर-नगदी को लाल कपड़े में बांध दुगुना होने का झांसा देकर आलमारी में 1 माह के लिए रखवाया। बंद लाल कपड़े को 1 माह बाद खोला तो महिला के होश उड़ गए। उसमें से नगदी और जेवर गायब मिले। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र रच धोखाधड़ी करने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।