उफ्फ ये सब्जियों के दाम 200 रुपए में बिक रहे टमाटर, एक किलो मिर्च 700 रूपए- आखिर क्यों ?

वैसे तो आपने हमारे देश में सब्जियों के दाम सुने ही होंगे लेकिन आज हम बात करते हैं वहां की जहां सब्जियों के दाम लगभग आसमान छू रहे है।श्रीलंका में इस समय रोजाना खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। यहां एक महीने में खाने पीने की चीजें 15 फीसदी तक महंगी हो गई है।

श्रीलंका में सब्जियों की कीमत

एक किलो मिर्च 700 रूपए
बैंगन- 160 रुपए / किलो
करेला- 160 रुपए / किलो
भिंडी- 200 रुपए / किलो
टमाटर- 200 रुपए / किलो
बंदगोभी- 240 रुपए / किलो
बींस- 320 रुपए / किलो

100 ग्राम मिर्च की कीमत बढ़कर 71 रूपए हो गई है यानी अब एक किलो मिर्च 700 रूपए से भी अधिक कीमत पर बिक रही है। महीने भर में मिर्च की कीमत में 250 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों के दाम बढ़ जाने से आम आदमियों के जीवन पर काफी बड़ा असर पड़ा है। लगभग 2.2 करोड़ की आबादी वाला देश श्रीलंका इस समय अपने इतिहास की सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

नवंबर के अंत तक इसका विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 1.6 बिलियन डॉलर तक गिर गया, जो केवल कुछ हफ्तों के आयात के लिए भुगतान करने के लिए ही पर्याप्त था।

जिस वजह से सरकार को कई आवश्यक वस्तुओं के आयात को प्रतिबंधित करने के लिए मजबूर होना पड़ा जिससे श्रीलंका में खाद्य और जरुरी सामाग्री की किल्लत बढ़ गई और उसके कराण आवश्यक आवश्यकताओं की चीजें काफी महंगी हो गईं हैं।

श्रीलंका में पिछले चार महीनों में, एक मानक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतो में लगभग 85% की वृद्धी आंकी गई है। श्रीलंका में आयात नहीं हो पाने से दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक श्रीलंका अपने देश में खाद्यान्न की एक बड़ी मात्रा के लिए आयात पर निर्भर रहता है पर वर्तमान में श्रीलंका विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहा है। जिसका सीधा प्रभाव उसकी खाद्यान्न आवश्यकताओं पर पड़ा है।