प्रदेश में आज से 100% उपस्थिति के साथ खुलेंगे इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और आईटीआई कॉलेज

रायपुर- तकनीकी शिक्षा विभाग ने आज से कॉलेजों में 100% उपस्थिति कॉलेज खोलने का निर्देश जारी किया है। प्रदेश में कोरोना की लहर शुरू होने के बाद इंजीनियर, पॉलिटेक्निक और आईटीआई कॉलेजों में सिलेबस को पूरा करने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई से पूरा किया जा रहा था। फिर छात्राओं की पढ़ाई के प्रैक्टिकल को पूरा करने के लिए 50% उपस्थिति के साथ कॉलेज खोले गए थे। लेकिन लिहाजा देखने को यह मिला कि 50% उपस्थिति के साथ कालेज खोलने पर कॉलेजों को आर्थिक भार उठाना पड़ रहा था।

जिसके बाद आज से 100% उपस्थिति के साथ इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक और आईटीआई कॉलेजों को खोलने का निर्देश जारी किया गया है।