Headlines

ठंड से बढ़ी ठिठुरन, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ का हाल

मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक पहाड़ों में अभी दो दिनों तक बर्फबारी जारी रहेगी. इससे उत्तर भारत में सर्दी और बढ़ेगी. इस हिसाब से दिल्ली , पश्चिमी यूपी, हरियाणा , पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में दिन का पारा 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है. सोमवार से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं छत्तीसगढ़ के पारे में भी गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है. मौसम वैज्ञानिक लगातार चौबीसों घंटे बादलों, तापमान, हवाओं और चक्रवात का आकलन कर हर दिन मौसम का पूर्वानुमान यानी फोरकास्ट करते हैं. हालांकि कई बार उसके पूर्वानुमान फेल भी हो जाते हैं. यह पूर्वानुमान एक कोड पर बनते हैं. कोड में दिन के मौसम की स्थिति का सटीक आकलन कर डाटा भरा जाता है. इसकी मदद से सुपर कंप्यूटर मौसम का पूर्वानुमान लगाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004