Headlines

गेम खेलते समय मोबाइल में हुआ ब्लास्ट, किशोर गंभीर रूप से झुलसा

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मोबाइल ब्लास्ट का मामला सामने आया है. मामला मथुरा थाना कोतवाली के मेवाती मोहल्ले का है, जहां तेरह वर्षीय मासूम मोबाइल फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, अफरा-तफरी मच गई. मामले की जानकारी होते ही घर में मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई. आइए बताते हैं पूरा मामला.

आपको बता दें कि इस घटना की जानकारी जैसे ही पिता मोहम्मद जावेद को हुई कोहराम मच गया. परिजन आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले गए. इस मामले में बच्चे के पिता ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनका बच्चा घर में मोबाइल से गेम खेल रहा था. तभी अचानक कमरे से तेज धमाके की आवाज आई. उन्होंने जाकर देखा तो, मासूम घायल अवस्था में बेड पर पड़ा था.

इस घटना से परिवार लोगों ने मचा कोहराम
इस घटना से परिवार के सभी लोग सहम गए. जब उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो, मासूम मोबाइल से झुलसा पड़ा मिला. इसके बाद परिजन आनन-फानन में मासूम को अस्पताल ले गए. जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल, उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004