Headlines

पढ़िए आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका 2 जनवरी

मेष राशि- शारीरिक कष्ट दिख रहा है। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम बना हुआ है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभता भरा समय शुरू हो रहा है। काली वस्तु का दान करें। शुभ होगा।

वृषभ राशि- नेत्र विकार, सिर दर्द अज्ञात भय सताएगा। मन नकारात्मक ऊर्जा से ओत- प्रोत रहेगा और पार्टनरशिप में थोड़ी प्रॅाब्लम संभावित है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है और व्यापार भी आपका ठीक दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- आय में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आय के मार्ग को जरूर ध्यान में रखें। गलत मार्ग से पैसे न आएं। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य ठीक नहीं दिख रहा है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार की स्थिति खराब है। कोर्ट- कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मुकदमों से बचें। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- अपमानित होने का भय सताएगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य ठीक- ठाक। प्रेम- संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य ठीक नहीं दिख रहा है। चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। प्रेम- संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य में प्रॅाब्लम दिख रही है। रोगों से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी लगभग ठीक चलेगा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- शत्रु परास्त होंगे। लेकिन डिसर्टबेन्स बना रहेगा। स्वास्थ्य से भी थोड़ी डिसर्टबेन्स दिख रही है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण निर्णय रोक के रखें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम- संतान की स्थिति खराब है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घरेलू सुख का बाधित होगा। भू- भवन, वाहन की खरीदारी में प्रॅाब्लम होगी। स्वास्थ्य ठीक। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। कलह से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी, लेकिन थोड़ा फिर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। जुआ- सट्टेबाजी में पैसा न लगाएं। कुटुंब से न उलझे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004