Headlines

कैदी ने जेल में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

रायगढ- सारंगढ़ उपजेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक़ साल 2021 में गैंगरेप के आरोप में कैदी को जेल भेजा गया था।

बता दें कि एक साल में दो विचाराधीन कैदी ने लगाया फांसी । विचाराधीन कैदी मृतक का नाम खीरोंदर उर्फ ओड़िया पिता मालिक राम साहू उम्र 40 वर्ष ग्राम नुनिया जामपाली कुर्ला थाना बड़गढ़ जिला बड़गढ़ का रहने वाला था। उप जेल सारँगढ़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया जो दिनांक10-11-2021 को सारंगढ उप जेल में माननीय न्यालय के आदेश धारा 376 गैंग रेप में लाया गया था। जिसको 17-1-2022 से covid19 पॉजिटिव होने से सारँगढ़ उप जेल के सेल नम्बर 03 में corontain रखा गया था।

बताया जा रहा है कि 18-1-2022 को रात्रि लगभग 1 बजे से 2 बजे के मध्य अपने कपड़े गमछे को फंदा बना कर फाँसी लगा लिया। फिलहाल मृतक की विवेचना जारी है। सारंगढ़ पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004