ये क्या बीवी ने अपने ही पति की ऑनलाइन नीलामी कर दी… खबर पढ़ने के बाद आप भी चौंक जाएंगे

न्यूजीलैंड से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी अपने पति को ऑनलाइन नीलाम कर रही थी। आलम ये है कि इस अजीबोगरीब घटना (Weird News) की हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है ये दिलचस्प मामला?

ये तो हम सब जानते हैं हर पति-पत्नी के बीच नोंकझोक होती रहती है। हालांकि, कई बार तो मामला हद से ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन, लिंडा मैकएलिस्टर नाम की महिला ने तो कमाल ही कर दिया। लिंडा अपने पति की अक्सर घूमने की आदत से काफी परेशान हो गई और उसने ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में सुनकर लोग हैरान रह गए। लिंडा का पति जब घर से बाहर तो उसने उसे बेचने का फैसला किया। लिंडा ने अपने पति का मजेदार प्रोफाइल बनााया और फोटो के साथ ट्रेडिंग साइट पर अपलोड कर दिया।

ये भी पढ़ें – क्या टैलेंट है! देखिए किस तरह खिड़की से अंदर घुस गया शातिर चोर, वीडियो देख करेंगे ‘सैल्यूट’

मजेदार था विज्ञापन

लिंडा के विज्ञापन में लिखा कि वो 6 फीट 1 इंच लंबे हैं और 37 साल उनकी उम्र है। वो एक किसान हैं और उनके कई मालिक रह चुके हैं। इतना ही नहीं काम को लेकर मेरे पति काफी ईमानदार हैं। अगर कोई उन्हें खरीदता है तो फ्री शिपिंग भी दी जाएगी। उनके इस विज्ञापन पर कई लोगों ने जवाब भी दिए। हालांकि, कुछ समय बाद इस विज्ञापन को हटा लिया गया। कुछ लोगों ने मजे लेते हुए मैसेज भी किया, जिसका लिंडा ने भी काफी मजेदार जवाब दिया। लिंडा का कहना है कि उनके पति जॉन को घूमना काफी अच्छा लगता है। साल 2019 में उनकी शादी हुई और उनके दो बेटे हैं। लेकिन, वो घर में कोई मदद नहीं करते लिहाजा लिंडा ने उन्हे बेचने का फैसला किया था।