परिवहन मंत्री ने विपक्षीय पार्टी की कर दी तारीफ….

नेताजी की फिसली जुबान।
मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की जुबान एक कार्यक्रम में फिसल गई। इस कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर डाला। हालांकि गलती का एहसास कराए जाने के बाद उन्होंने अपनी बात सुधारते हुए पांचों राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया। इस पर कांग्रेस ने कहा है कि गोविंद सिंह दिल से बीजेपी के नहीं हुए हैं।

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने गुरुवार को जबलपुर के पाटन में आयोजित तहसील भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश के 5 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। यह सुनकर उनके बगल में बैठे पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने टोकते हुए बीजेपी कहने को कहा। लेकिन राजपूत, विश्नोई का इशारा समझ नहीं पाए। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती सुधारी। उन्होंने कहा कि उनके मुंह से गलती से कांग्रेस निकल गया था।