भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में 96 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 265 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 37.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और प्रसद्धि कृष्णा ने तीन-तीन, जबकि दीपक चहर और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। विंडीज की तरफ से निकोलस पूरन ने 39 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए, जबकि ओडिन स्मिथ ने मात्र 18 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 36 रन की तेज तरार पारी खेली।
पूरन को चाइना मैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया, जबकि स्मिथ को मोहम्मद सिराज ने शिखर धवन के हाथों लपकवाया। अल्जारी जोसेफ भी काफी संघर्ष के बाद एक चौके और छक्कों की मदद से 56 गेंदों पर 29 रन बना कर आउट हुए।
