Headlines

दर्दनाक हादसा- मासूम के गले में फंसी कार की सीट बेल्ट

सात का बच्चा अपने पिता की गोद में बैठा था और पिता सीट बेल्ट लगाकर कार चला रहे थे। इसी दौरान एक बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार के एयरबैग्स तो खुले लेकिन सीट बेल्ट बच्चे के गले में फंस गई। इसके बाद बेल्ट काटकर बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है।

जानकारी के मुताबिक, 36 वर्षीय राजकिशोर अपने परिवार के साथ भोपाल के करोंद क्षेत्र में आ रहे थे। आयुष नाम का शख्स कार चला रहा था और उसके बगल वाली सीट पर राजकिशोर और उनकी गोद में उनका सात साल का बेटा ललित बैठा हुआ था। पीछे की सीट पर उनके परिवार के अन्य सदस्य बैठे हुए थे। सुबह करीब छह बजे के आसपास भानपुर पुलिया के पास से गुजर रहे थे। तभी एक बस ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में कार में लगे एयरबैग्स खुल गए लेकिन सीटबेल्ट का पट्टा ललित के गले में फंस गया। किसी तरह से बेल्ट काटने के बाद ललित को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को जब्त करने के साथ ही ड्राइवर सलीम को गिरफ्तार कर लिया है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004