Headlines

आपकी हाथों की लकीरे आपको बना सकती है “करोड़पति”

हस्तरेखा विज्ञान में बहुत सी ऐसी रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति के धनवान बनने का संकेत देती हैं। हाथ में शनि पर्वत इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। यदि शनि पर्वत शुभ स्थिति में हैं और कोई दूषित चिह्न नहीं है तो यह अच्छे धन का संकेत देता है। यही स्थिति शुक्र पर्वत की है। अच्छी और शुभ स्थिति का शुभ पर्वत भी अच्छे धन मिलने का संकेत देता है। यदि शनि पर्वत पूरी तरह से खाली है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को धन की कमी बनी रहेगी। शनि पर्वत पर ऊपर की ओर अच्छी रेखाएं होना अच्छा संकेत है। इसका मतलब है कि भाग्य साथ देगा और धन होगा, लेकिन अरबपति बनने के लिए कुछ और रेखाओं का होना भी जरुरी है।

यदि हाथ में मस्तिष्क या बुद्धि रेखा है तो यह अच्छा संकेत है। यदि जीवन रेखा से निकलकर कोई रेखा शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो धनवान होने के संकेत हैं। इस रेखा के साथ शनि पर्वत पर अच्छी रेखा होना भी जरुरी है। यदि कोई रेखा जीवन रेखा को पार करते हुए शुक्र पर्वत से निकले और शनि पर्वत तक पहुंच जाए तो ऐसे व्यक्ति पैदाइशी करोड़पति और अरबपति होते हैं। यदि इन रेखाओं के योग के साथ ही जीवन रेखा से कोई रेखा निकलकर सूर्य पर्वत तक पहुंचे तो व्यक्ति जीवन में अरबपति होता ही है। यदि इन शुभ रेखाओं के बीच बृहस्पति पर्वत पर यदि काला तिल हो बन जाए तो यह अशुभ संकेत है। ऐसा व्यक्ति करोड़ों रुपये के धन को भी बर्बाद कर देता है। यदि दोनों हाथों में ये शुभ रेखाएं हैं तो अच्छा संकेत है। यदि नखूनों पर छोटे-छोटे चंद्रमा बन जाएं तो यह भी शुभ संकेत माना गया है। यह निशान प्रगति का निशान माना गया है। यदि यह निशान बृहस्पति पर्वत की उंगली पर बने तो यह सरकारी नौकरी मिलने का संकेत देता है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004