Headlines

महिला नगर पंचायत अध्यक्ष को गाली-गलौज, 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज

जांजगीर-चांपा- बलौदा की महिला नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता पाटले को गालियां देने और ऑफिस में घुसने से रोकने पर पुलिस ने 6 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने महिला पंचायत अध्यक्ष्र ललिता पाटले से अभद्रता की और गालियां देते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली। यह आरोपी कई दिनों से बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने के विरोध में पंचायत के बाहर धरना और प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच सोमवार को आरोपियों ने पंचायत अध्यक्ष से अभद्रता की। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बलौदा थाना परिसर के बगल में पंचायत की ओर से आंबेडकर प्रतिमा की स्थापना की जानी है। इसी बात को लेकर आार्यन रात्रे, मुकेश भारद्वाज, यशवंत मिरी, सुरेंद्र लहरे, जसवंत जाटवर और राबिन सिंह सहित अन्य लोग पंचायत के बाहर तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। उन्होंने कार्यालय में जा रहीं पंचायत अध्यक्ष ललिता पाटले का रास्ता रोक लिया।

प्रदर्शनकारी आरोपियों ने पंचायत कर्मचारियों के साथ भी धक्का-मुक्की की। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष और पंचायत CMO ने बलौदा थाने में FIR दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004