Headlines

आज पेश होगा देश का आम बजट

मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट आज पेश होने वाला है। पिछले साल की तरह इस बार भी बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। बजट को लेकर हर वर्ग की कुछ ना कुछ उम्मीदें हैं।

खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि टैक्स स्लैब में बदलाव किया जा सकता है।

क्या है उम्मीदें: भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि आर्थिक समीक्षा अर्थव्यवस्था के सभी प्रमुख क्षेत्रों में प्रचलित रुझानों को प्रभावी ढंग से पकड़ती है और उनका प्रभावी विश्लेषण करती है। उन्होंने कहा-सीआईआई को उम्मीद है कि समीक्षा में व्यक्त कुछ धारणाओं को आम बजट में जगह मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004