Headlines

एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, आखिर क्या था पूरा मामला

एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कोर्ट के आदेश पर फिलहाल उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.इससे पहले एल्विश से लंबी पूछताछ की गई. पिछले दिनों नोएडा में सांप के जहर सप्लाई करने वाले गिरोह के पर्दाफाश के दौरान एल्विश यादव का नाम सामने आया था. इसके बाद से ही माना जा रहा था कि पुलिस एल्विश को गिरफ्तार कर सकती है. नोएडा पुलिस ने पिछले साल सेक्टर 51 में एक गेस्ट हाउस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, इनके पास पांच प्रजाति के 9 सांप मिले थे और जहर भी बरामद हुआ था. इन लोगों से पूछताछ के आधार पर ही एल्विश यादव को आरोपी बनाया गया था. रविवार को इसी मामले में सेक्टर 135 पुलिस ने एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया था. इस दौरान कई सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे. पूछताछ के बाद पुलिस ने एल्विश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

क्या था पूरा मामला

पुलिस ने पिछले साल नवंबर में सांप का जहर सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था. यह कार्रवाई पीपल फॉर एनिमल संस्था के गौरव गुप्ता की शिकायत पर हुई थी. गौरव का आरोप था कि नोएडा में रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता है और वीडियो बनाए जाते हैं. इसके आधार पर ही ड्रग्स डिपार्टमेंट ने वन विभाग के साथ सेक्टर- 51 के एक बैक्वेट हॉल पर छापेमारी की थी. मौके पर रविनाथ, नारायण, जयकरन, राहुल और टीटूनाथ पकड़े गए थे.

कई सांप और सांप का जहर भी मिला था

इस छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लोगों के पास से 5 कोबरा सांप, एक घोड़ा पछाड़, एक अजगर और दो दोमुंहां सांप तथा सांप का जहर भी बरामद हुआ था. उस वक्त जो एफआईआर दर्ज की गई थी, उसमें इन सांपों की खरीद फरोख्त को प्रतिबंधित बताया गया था. जो लोग पकड़े गए थे उन्हीं से पूछताछ के आधार पर ही इस मामले में एल्विश यादव का नाम सामने आया था और पुलिस ने एल्विश के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004