Headlines

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक केशव चंद्रा…. BJP अध्यक्ष और मंत्री ओपी चौधरी ने दिलाई सदस्यता

सक्ती। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक केशव चंद्रा सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं. केशव के साथ 3,831 लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ली. BJP प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने केशव चंद्रा को भाजपा में प्रवेश कराया.

उल्लेखनीय है कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से केशव चंद्रा दो बार विधायक रह चुके हैं. 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में केशव चंद्रा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. साल 2018 में केशव चंद्रा ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश साहू को 21 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. जैजैपुर क्षेत्र में केशव चंद्रा का अच्छा खासा जनाधार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004