Headlines

सोशल मीडिया पर छाया 4 इंच लंबी पूंछ के साथ पैदा हुआ अनोखा बच्‍चा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, हाल ही में एक बच्चा 4 इंच लंबी पूंछ के साथ पैदा हुआ है, जिसे देखकर माता-पिता के साथ-साथ डॉक्टर्स भी हैरान रह गए. यही वजह है कि, अब इंटरनेट पर बच्चे की फोटो जमकर वायरल हो रही है. कोई इसे ‘चमत्कार’ कह रहा है, तो कोई इसे बीमारी बता रहा है.  रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल हो रहा यह दुर्लभ मामला चीन का है, जहां के हंगझाउ चिल्ड्रन हॉस्पिटल में 4 इंच लंबी पूंछ के साथ पैदा हुआ बच्चा एकाएक चर्चा का विषय बन गया. हॉस्पिटल के डॉक्टर ली ने कहा कि, ये बहुत ही दुर्लभ केस है. ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि कोई बच्चा पूंछ के साथ पैदा हो. डॉक्टर्स ने आगे कहा कि, ऐसा किसी खास कंडीशन की वजह से हो सकता है. जब कुछ अंगों का व‍िकास काफी तेजी से होता है और प्रक्रिया रुक नहीं पाती तो ऐसी स्‍थ‍ित‍ि उत्‍पन्‍न होती है. पहले हमें डाउट था कि, शायद यह बच्‍चे की रीढ़ की हड्डी बंधी हुई हो, जो पूंछ जैसी लग रही है, लेकिन जब बच्चे की रीढ़ की हड्डी की MRI स्कैन किया गया, तो उनका ये शक सही निकला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004