Headlines

IPL 2024- चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत, आंधी में उड़ी गुजरात टाइटंस

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। सीएसके ने मंगलवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जीटी को 63 रन से धूल चटाई। सीएसके ने शिवम दुबे और रचिन रविंद्र की तूफानी बैटिंग के दम पर 206/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। गुजरात के लिए सबसे ज्यादन रन साई सुदर्शन (37) ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीटी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। जीटी का पहला विकेट 28 के स्कोर पर गिरा। कप्तान शुभमन गिल 8 रन ही बना सके।

ऋद्धिमान साहा (21) अच्छे टच में दिखे लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। विजय शंकर (12) और अजमतुल्लाह उमजरई (11) सस्ते में पवेलियन लौटे। सुदर्शन ने चौथे विकेट के लिए डेविड मिलर (21) के संग 41 रन की साझेदारी कर टीम को सैकड़े के नजदीक पहुंचाया। सुदर्शन 15वें ओवर में पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम उबर ही नहीं पाई। राहुल तेवतिया (6) और राशिद खान (1) दहाई अंक में नहीं पहुंच पाए। वहीं, उमेश यादव 10 और स्पेंसर जॉनसन 5 रन बनाकर नाबाद लौटे। सीएसके की की ओर से दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट झटके। डेरिल मिचेल और मथीशा पथिराना ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004