Headlines

बड़ा हादसा, जहाज की टक्कर से ढह गया पुल, 6 लोगों की मौत

अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में 2.57 किमी लंबे फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के ढहने के बाद लापता हुए 6 निर्माण श्रमिकों को मृत मान लिया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि लापता श्रमिकों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान भी बुधवार तक के लिए निलंबित कर दिया गया।मंगलवार देर रात लगभग 1.30 बजे (अमेरिकी स्थानीय समयानुसार) पुल ढह गया, जब डाली नाम का एक कंटेनर जहाज, जिसमें 22 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे, दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कंटेनर जहाज पर सवार दो पायलटों सहित चालक दल के 22 भारतीय सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उन्होंने टक्कर से पहले अधिकारियों को “बिजली समस्या” के बारे में सूचित किया था। सिंगापुर के झंडे वाले जहाज का पंजीकृत मालिक ग्रेस ओशन पीटीई लिमिटेड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004