Headlines

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से किया संन्यास का ऐलान

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया। वो 6 जून को कुवैत के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। ये विश्व कप के क्वालिफिकेशन का मुकाबला होगा। सुनील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी।

सुनील ने एक्स पर शेयर वीडियो में कहा, “एक आखिरी मैच, हमारी खातिर…आइए मुकाबले जीतें ताकि मैं खुशी-खुशी अलविदा कह सकूं। अंदर का बच्चा शायद फुटबॉल खेलने के लिए संघर्ष करता रहेगा, लेकिन समझदार, परिपक्व खिलाड़ी और व्यक्ति जानता है कि बस अब वक्त आ गया है। लेकिन, ये फैसला करना आसान नहीं रहा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004