Headlines

छात्रा से 12 साल तक दुष्कर्म करने वाले फरार टीचर ने कोर्ट पहुंचकर किया सरेंडर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में छात्रा से 12 साल तक दुष्कर्म करने वाले फरार टीचर ने आज कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर गौरेला थाने में केस दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक फरार चल रहा था। गौरेला पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारबहरा इलाके में रहने वाले सहायक शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ उन्ही के स्कूल में पढ़ने वाले पूर्व छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महेन्द्र कुमार सोनी ने उसे जब वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी और उसकी उम्र 12 वर्ष की थी। तब शिक्षक महेन्द्र कुमार सोनी उसे अपनी बातों में फंसाकर अपने घर ले गया था और उसे धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद शिक्षक उस छात्रा से आए दिन ऐसी हरकत करने लगा। अब वह छात्रा 24 वर्ष की हो गई है और गर्भवती हो गई है उसके बाद भी वो उसका शोषण करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004