राजस्‍थान: मि‍ग-21 दुर्घटनाग्रस्त, तीन महिलाओं की मौत, पायलट सुरक्षित

जयपुर

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू मिग-21 विमान सोमवार सुबह हनुमानगढ़ जिले के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबक‍ि तीन लोग घायल हो गए। विमान का पायलट सुरक्षित है। वायुसेना के अनुसार यह विमान नियम‍ित प्रशिक्षण उड़ान पर था और पायलट ‘सुरक्षित रूप से निकल गया।’.

बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया, “घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।” उन्‍होंने कहा कि विमान के पायलट का सूरतगढ़ सैन्‍य अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।.मृतक महिलाओं की पहचान लीला देवी पत्‍नी रामप्रताप, बंतो कौर पत्‍नी लाल सिंह और बाशो कौर पत्‍नी रत्ती राम के रूप में हुई है।.

भारतीय वायुसेना ने हादसे की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान आज सुबह नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सूरतगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित रूप से विमान से निकल गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच बैठाई गई है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *