Headlines

यूको बैंक में निकली भर्तियाँ 16 जुलाई से पहले कर सकते है आवेदन

बैंक में अप्रेंटिस के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक यूको बैंक ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में स्थित ब्रांचों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक द्वारा 2 जुलाई को जारी अधिसूचना (सं.HO/HRM/RECR/2024-25/COM-19) के अनुसार कुल 544 अप्रेंटिस की भर्ती जानी है। इनमें से सबसे अधिक 85 रिक्तियां पश्चिम बंगाल के लिए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के लिए 47 और ओडिशा के लिए 44 वेकेंसी निकाली गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार यूको बैंक द्वारा विज्ञापित अप्रेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, ucobank.com पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं और दिए गए अन्य लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यूको बैंक ने आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना जारी करने के साथ ही यानी 2 जुलाई से शुरू की है और इसकी आखिरी तारीख 16 जुलाई निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004