Headlines

मोली आपदा में लापता हुए लोगों की तलाश में लगातार 10वें दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लेकिन, इस काम में लगी टीम की उम्मीदें टूटती जा रही हैं।

चमोली आपदा में लापता हुए लोगों की तलाश में लगातार 10वें दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लेकिन, इस काम में लगी टीम की उम्मीदें टूटती जा रही हैं। दरअसल, NTPC की टनल और आसपास के इलाकों में क्षत-विक्षत शव ही निकल रहे हैं। उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने कहा कि बचाव अभियान दिन-रात चल रहा है, लेकिन अब लोगों के जिंदा होने की आस नहीं है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन 3-4 दिन से ज्यादा नहीं चलेंगे। हालांकि, साफ-सफाई का काम जारी रहेगा।

अब तक 56 लोगों के शव बरामद
आपदा वाले इलाके से अब तक 56 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनके अलावा 22 क्षत-विक्षत मानव अंग भी मिले हैं। इनकी शिनाख्त DNA जांच से ही होगी। DGP ने कहा कि जैसे-जैसे शव बरामद हो रहे हैं, उन्हें उनके परिजन को सौंपा जा रहा है। अभी भी 148 लोग लापता हैं।

SDRF ने रैणी गांव में लगाया अलार्म सिस्टम
स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) ने रैणी गांव के पास अलार्म सिस्टम लगा दिया है। यह ऋषिगंगा और धौलीगंगा नदी का जलस्तर बढ़ते ही गांव वालों को अलर्ट कर देगा, ताकि समय रहते आस-पास के इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004