Headlines

वरिष्ठ पत्रकार और देशबंधु के प्रधान संपादक ललित सुरजन का निधन

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी समाचार पत्र ‘देशबंधु’ के प्रधान संपादक ललित सुरजन का निधन हो गया है। वह 74 वर्ष के थे। ललित सुरजन के परिवार के सदस्यों ने बुधवार को बताया कि आज देर शाम दिल्ली के धर्मशीला नारायणा अस्पताल में सुरजन का निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुरजन कैंसर के इलाज के लिए दिल्ली में थे।

सोमवार को अचानक मस्तिष्काघात (ब्रेन स्ट्रोक) होने के बाद उन्हें धर्मशीला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज शाम उनका निधन हो गया। सुरजन हिंदी समाचार पत्र ‘देशबंधु’ के प्रधान संपादक थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। उनके निधन पर राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है।

राज्यपाल उइके ने ट्वीट कर कहा, “वरिष्ठ पत्रकार व देशबंधु पत्र के प्रधान सम्पादक श्री ललित सुरजन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री सुरजन जी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें। ” वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा, “ललित सुरजन जी के निधन की सूचना ने स्तब्ध कर दिया है।

आज छत्तीसगढ़ ने अपना एक सपूत खो दिया। सांप्रदायिकता और कूपमंडूकता के खिलाफ देशबंधु के माध्यम से जो लो मायाराम सुरजन जी ने जलाई थी, उसे ललित भैया ने बखूबी आगे बढ़ाया। ” उन्होंने कहा, ” पूरी जिंदगी उन्होंने मूल्यों को लेकर कोई समझौता नहीं किया। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। “


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004