Headlines

तखतपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, अर्धनग्न हालत में देख मचा हड़कंप

तखतपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, अर्धनग्न हालत में देख मचा हड़कंप तखतपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, अर्धनग्न हालत में देख मचा हड़कंप

तखतपुर नगर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाइश शुरू की।

पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी युवती से नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) की टीम को भी सूचना दी, ताकि रेस्क्यू के जरिए युवती को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके।

तखतपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, अर्धनग्न हालत में देख मचा हड़कंप
तखतपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, अर्धनग्न हालत में देख मचा हड़कंप

मौके पर जुटी लोगों की भीड़

घटना की जानकारी फैलते ही मोबाइल टावर के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती पिछले दो दिनों से तखतपुर नगर में अर्धनग्न अवस्था में घूम रही थी। कुछ लोगों ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

टावर पर चढ़ने की वजह अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस फिलहाल युवती को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। उसके टावर पर चढ़ने के पीछे क्या कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक, युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *