Headlines

फेरे से ठीक पहले गायब हो गई दुल्हन, साथ ले जाने की जिद पर 5 दिन से ‘ससुराल’ में बैठा है दूल्हा

राजस्थान के पाली जिले में एक दुल्हन फेरे से ठीक पहले गायब हो गई. उधर, दूल्हा मंडप में फेरों का इंतजार करता रहा. इधर दुल्हन का कोई पता नहीं चल पाया. दूल्हा अपने बैंड बाजा बारातियों के साथ सुबह छह बजे ससुराल पहुंचा. बारातियों का ससुराल में स्वागत के साथ ही रस्में भी की गईं. सुबह सात बजे फेरे होने वाले थे. आधे घंटे पहले पेट दर्द और उल्टी का बहाना कर दुल्हन अपने चचेरे भाई के साथ भाग गई. बारातियों को घटना का पता चला तो हडकंप मच गया. बाराती तो वापस लौट गए लेकिन दूल्हा अपने परिवार के साथ दुल्हन अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ा हुआ है.

पिछले पांच दिनों से ससुराल में पड़ाव डालकर वह दुल्हन का इंतजार कर रहा है. पिछले पांच दिनों से उसने अपना सेहरा भी नहीं उतारा है. यह 3 मई की घटना है. सकाराम के घर में बेटी मनीषा की शादी थी. सिरोही जिले के कैलाश नगर के मणादर गांव के रहने वाले सरवन कुमार के साथ रिश्ता तय हुआ था. दूल्हा बारातियों के साथ 3 मई को शाम 6 बजे सेगा गांव पहुंचा जहां बारातियों की आवभगत की गई. सब कुछ सही चल रहा था. तभी 6:20 बजे दुल्हन ने उल्टी और पेट दर्द का बहाना बनाया. पंडित ने फेरों की रस्म के लिए दुल्हन को मंडप में बुलाने के लिए कहा. इस पर तबीयत खराब होने बात पर थोड़ी देर रुकने के लिए कहा गया.

मनीषा के व्यवहार से नहीं लग पाई थी किसी को भनक
इसी दौरान उल्टी होने बहाना कर दुल्हन मकान के पीछे टंकी के पास जा पहुंची. जहां पहले से मौजूद रिश्ते में चचेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गई. काफी देर तक मनीषा वापस नहीं लौटी तो परिजनों के होश उड़ गए. मनीषा की शादी का लग्न 1 मई को लड़की के पक्ष वाले लेकर गए. 2 मई की रात बंदोली में दुल्हन ने खूब डांस किया था. किसी को अहसास भी नहीं था कि आगे क्या होने वाला है.

दुल्हन के पिता सकाराम ने बारात सहित ग्रामीणों को लेकर 300 लोगों की तैयारियां की थी. दुल्हन के पिता सकाराम ने बताया कि मनीषा फेरे से पहले अंदर तैयार होने के लिए गई थी. इस दौरान पेट दर्द का बहाना बनाया. शौचालय जाने के बहाने घर के पीछे गई. जहां पर पहले से भगाने वाला लड़का तैयार खड़ा था. सकाराम ने कहा कि आरोपी मेरे मामा के लड़के का बेटा भरत कुमार हैं. जो भाटूंद का रहने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004