Headlines

ऐसे ट्विटर अकाउंट्स को कर दिया जाएगा बंद- एलन मस्क का नया फरमान

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के सीईओ और बिजनेसमैन एलन मस्क ने हजारों अकाउंट्स को बंद करने का फैसला लिया, जिसका असर लोगों के फॉलोअर्स पर भी पड़ेगा. एलन मस्क ने कहा कि अपने ट्विटर अकाउंट को डीएक्टिव होने से बचाने के लिए के यूजर को एक महीने में कम से कम एक बार लॉगइन होना जरूरी है.

इसमें वो ट्विटर अकाउंट्स शामिल हैं, जो काफी समय से निष्क्रिय हैं. दरअसल एलन मस्क ने सोमवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि जिन अकाउंट्स पर कई सालों से कोई ट्वीट नहीं किया गया है या लॉग इन नहीं किए गए हैं, उन्हें हटा दिया जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक कई हजार ट्विटर अकाउंट्स ऐसे हैं, जिन पर कोई पोस्ट या ट्वीट नहीं किया जाता है. सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट किया कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के यूजर जो एक्टिव नहीं हैं, उनके अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004