Headlines

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और12वीं की परीक्षाओं के लिए मंगलवार को डेट शीट जारी कर दी।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और12वीं की परीक्षाओं के लिए मंगलवार को डेट शीट जारी कर दी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। डेट शीट के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 7 जून तक, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 11 जून तक चलेंगी।

10वीं की डेट शीट

 

12वीं की डेट शीट

परीक्षाओं में ढाई महीने की देरी हुई
CBSE की परीक्षाएं इस बार करीब ढाई महीने की देरी से शुरू हो रही हैं। पिछले साल यह 15 फरवरी से शुरू हो गई थीं। इन परीक्षाओं में 30 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं। दोनों ही क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से शुरू होंगे। वहीं, रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने 31 दिसंबर को एक लाइव वेबिनार में CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया था, जिसकी डेट शीट अब जारी हुई है।

ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • यहां अपडेट सेक्शन के अंदर डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी क्लास सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद डेटशीट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकेंगे।

मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004