अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अपने ब्लॉग या ट्विटर पर हमेशा कुछ न कुछ लिखते रहते हैं और पुरानी यादें फैन्स के साथ शेयर करते हैं. सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की एक पुरानी तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. फैन ने यह तस्वीर शेयर कर अमिताभ बच्चन से यह भी पूछा कि आपने जिस बच्चे को गोद में उठा रखा है वो कौन है. अमिताभ बच्चन ने भी अपनी फैन को निराश नहीं किया और इसका जवाब भी दे दिया.
अमिताभ ने अपनी फैन को बताया कि उन्होंने जिस बच्चे को गोद में उठाया है वो और कोई नहीं बल्कि करीना कपूर उर्फ बेबो हैं. अमिताभ की इस तस्वीर में जया बच्चन और करिश्मा कपूर भी नजर आ रही हैं. अमिताभ की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. बता दें कि अमिताभ और करीना कपूर ने साथ में करीब 3 फिल्मों में काम किया है. उनमें- ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘देव’ और ‘सत्याग्रह’ शामिल है.
