बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। साल 2007 में आई ‘आवारापन’ की लोकप्रियता के बाद दर्शक लंबे समय से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
एक्शन, इमोशन और बदले की कहानी
करीब डेढ़ मिनट के ट्रेलर में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, इमोशनल सीन्स और बदले की कहानी की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर का एक डायलॉग, “मौत से मेरा पुराना रिश्ता है… उसका एक कर्ज है, जो चुकाना है”, दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
शबाना आजमी निभाएंगी नेगेटिव रोल
फिल्म में शबाना आजमी एक मजबूत नेगेटिव किरदार में दिखाई देंगी, जबकि दिशा पाटनी और इमरान हाशमी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी ट्रेलर की खास झलकियों में शामिल है।
कब रिलीज होगी Awarapan 2
‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहली फिल्म की कहानी, संगीत और इमरान हाशमी के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में अब सीक्वल से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
