Headlines

ट्रम्प ने कहा- कोरोना का सबसे बुरा दौर संभवत: बीत चुका, देश जल्द फिर से खुलेगा

डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को मीडिया ब्रीफिंग की। इस बीच अमेरिका में 24 घंटे में 30 हजार 206 केस मिले। वहीं, जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, 24 घंटे में 2,600 लोगों ने दम तोड़ा।
  • ट्रम्प ने कहा कि कोरोना के खिलाफ हमारी आक्रामक रणनीति काम कर रही है, जल्द नई गाइडलाइंस जारी करेंगे
  • अमेरिका में अब तक छह लाख 44 हजार 89 मामले सामने आए हैं और 28 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं

वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा गया कि देश में कोरोना वायरस का संभवत सबसे बुरा दौर बीत चुका है। कोरोना के खिलाफ हमारी आक्रामक रणनीति काम कर रही है। लड़ाई जारी है, लेकिन डेटा बताते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर हम कोरोना के नए मामलों के लिहाज से शिखर (सबसे ज्यादा संख्या) को पार कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे गुरुवार को अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के लिए नई गाइडलाइंस का ऐलान करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना को लेकर ताजा घटनाक्रम बताते हैं कि हम मजबूत स्थिति में आ गए हैं। हम देश को फिर से खोलने के लिए गाइडलाइंस को अंतिम रूप दे सकते हैं। व्हाइट हाउस के कोरोना रेस्पांस कोऑर्डिनेटर डॉ. डी. ब्रिक्स ने कहा है कि 9 राज्यों में एक हजार के आसपास केस हैं। इनमें रोजाना 30 से कम मामले सामने आ रहे हैं। उधर, ट्रम्प का कहना है कि देश के करीब 30 राज्य अच्छी स्थिति में हो सकते हैं।

‘डब्लूएचओ ने गलती की, इसलिए हमने फंड रोका’

  • ट्रम्प ने कहा- डब्लूएचओ का फंड रोके जाने की आलोचना की गई। दूसरे देशों ने संगठन का साथ दिया और उस पर भरोसा जाताया। किसी और देश ने कोई पाबंदी नहीं लगाई। सभी जानते हैं कि इटली, स्पेन और फ्रांस में क्या हुआ। संगठन से गलती हुई है और शायद इसे वे जानते हैं।
  • ट्रम्प ने कहा, ‘अगर रूस को कोरोनावायरस मरीजों के उपचार के लिए वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है तो वह उसकी मदद करेगा। मुझे लगता है कि रूस को वेंटिलेटर की जरूरत है। वे कठिन समय से गुजर रहे हैं। हम उनकी मदद करने जा रहे हैं।’

30 हजार 206 नए केस मिले
अमेरिका में 24 घंटे में 30 हजार 206 केस मिले हैं। वहीं, जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, 24 घंटे में 2,600 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख 44 हजार 89 पर पहुंच गई है। अब तक 28 हजार 529 मौतें हो चुकी हैं। उधर, सबसे ज्यादा संक्रमित न्यूयॉर्क में कुल 11 हजार 586 मौतें हो चुकी हैं, जबकि यहां दो लाख 14 हजार 648 केस की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004