Headlines

अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये गठित समूह में भारतीय मूल के छह उद्योग पमुख शामिल

वाशिंगटन,

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के कारण चुनौतियों से जूझ रही अमेरिकी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिये गठित कॉरपोरेट जगत के अग्रणी लोगों के एक समूह में भारतीय मूल के छह कार्यकारियों को शामिल किया है।

ट्रंप सरकार के इस ‘महत्वपूर्ण अमेरिकी आर्थिक पुनरुद्धार उद्योग समूह’ में गूगल के सुंदर पिचई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला को भी शामिल किया गया है।

ट्रंप ने विभिन्न उद्योगों और वर्गों के 200 से अधिक शीर्ष अमेरिकी दिग्गजों को लेकर करीब ढेड़ दर्जन विभिन्न समूहों का गठन किया है। ये समूह राष्ट्रपति को अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के संबंध में सुझाव देंगे।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी के चलते बुरी तरह प्रभावित हुई है।

ट्रंप ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी के बारे में व्हाइट हाउस में अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ये ऐसे नाम हैं, जिनके बारे में मुझे लगता है कि वे सबसे अच्छे और सबसे स्मार्ट और सबसे उत्कृष्ट हैं। वे हमें कुछ विचार देने जा रहे हैं।’’

तकनीकी समूह में पिचई और नडेला के अलावा आईबीएम के अरविंद कृष्ण तथा माइक्रोन के संजय मेहरोत्रा शामिल हैं। इसके अलावा पेरनोड रिकार्ड की भारतीय-अमेरिकी एन मुखर्जी को विनिर्माण समूह में स्थान दिया गया है। मास्टरकार्ड से अजय बंगा को फाइनेंशियल सर्विसेज समूह में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004