Headlines

छत्तीसगढ़ बोर्ड, सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अगले सप्ताह तक कर सकता है जारी

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, (सीजीबीएसई) 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट अगले सप्ताह में जारी कर सकता है. जिन स्टूडेंट्स ने छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा दी है वे परिणाम जारी होने के बाद सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in और cgbse.nic.in पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने सीजीबीएसई 10वीं की परीक्षा एक मार्च से 23 मार्च 2019 के बीच आयोजित की थी. वहीं 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 29 मार्च 2019 के बीच आयोजित हुई थी.10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन जारी करेगा.
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना परिणाम देख सकेंगे.
– छत्तीसगढ़ बोर्ड, सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cgbse.nic.in ओपन करें.
– छत्तीसगड़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट के होम पेज पर High School (10th) Examination Result 2019 सेक्शन पर क्लिक करें.
– छत्तीसगड़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए Higher Secondary (12th) Examination Result 2019 पर क्लिक करें.
– क्लिक करने के बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर सबमिट पर क्लिक करें.
– सीजीबीएसई 10वीं या 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
– इसके अलावा स्टूडेंट्स indiaresults.com और examresults.com पर जाकर भी छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004